वास्तिव नव वर्ष

आज साल का पहला दिन है सभी ओर ख़ुशी का माहौल है । सभी अपने दोस्तों,परिवार के सदस्यों को शुभकामनाए दे रहे है।सब का नव वर्ष बनने का अपना अलग अलग अंदाज है कोई पूरी रात पार्टी कर के ख़ुशी बना रहा है कोई परिवार के साथ तो कोई मेरी तरह सब दोस्तों के मैसेज का प्रतिउत्तर दे रहा है।मेरे लिए नया साल कुछ खास उत्साह नही लगा मेरे लिए ये भी एक सामान्य दिनों की ही तरह है।इस दिन भी सूरज पूर्व से निकलेगा और पश्चिम में चिप जायेगा ,रोज की ही तरह सब काम होंगे बस एक काम छोड़ कर कल से आओ 2017 लिखना शुरू कर दोगे ।ये एक दिन का नव वर्ष है।इसका जशन भी एक दिन का ही होता है अगले दिन से सब भूल जाते है।
वास्तव मे हमें हर दिन नये साल की तरह उत्साह के साथ जीना चाहिए ।हर रोज नई सोच के साथ उठना चाहिए क्योंकि हमारे जीवन में 31 दिसम्बर या 1सितम्बर(हर दिन का)का इतना ही मोल है जितना की 1 जनवरी का तो फिर इस दिन क्या खास बात है।वास्तव में हर दिन नव वर्ष है।जब हम हर शुबह उठाते है तो वो दिन कॉपी के नये पेज की तरह कोरा होता है।जिंदगी की किताब के हर पेज का मूल्य सामान होता है इसलिए हमें हर पेज को सोच समझ कर लिखना चाहिए।हमें हर दिन को नई ऊर्जा के साथ शुरू करना चाहिए।
इसी के साथ नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये आपका 2017 खुशियो से भरा हुआ हो।

(मैं ब्लॉग की दुनिया म नया हु अगर कोई गलती हुई हो उसके लिए sorry)

Comments